Latest News

Translate Language

Tuesday, 5 July 2016

ऑटो चालक की हत्या कर शव काली नदी में फेंका

चार दिन से लापता चल रहे ऑटो चालक का शव काली नदी में पड़ा मिला। गले में रस्सी का फंदा मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चालक की हत्या गला दबाकर की गई। वारदात से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।मृतक की गुमशुदगी लालकुर्ती थाने में दर्ज थी, जबकि शव खरखौदा क्षेत्र में मिला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।कोतवाली के शाहपीर गेट निवासी 21 वर्षीय अजय पुत्र तेजपाल ऑटो चालक था। वह बेगमपुल से परतापुर तक ऑटो चलाया करता था। अजय पहली जुलाई से ऑटो सहित लापता चल रहा था। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन अजय कहीं नहीं मिला। इस दौरान ऑटो बेगमपुल स्थित रॉयल होटल के सामने खड़ा मिला था। परिजनों ने लालकुर्ती थाने में अजय के गुमशुदा होने की तहरीर दी थी। परिजन तभी से अजय को तलाश रहे थे। रविवार शाम खरखौदा पुलिस को जलालपुर स्थित काली नदी में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव कूड़े में फंसाहुआ था। जिसे पुलिस ने जीसीबी की मदद से बाहर निकाला। शव अर्द्धनग्न था और छत विछप्त था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार को अजय के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है, जो चालक बताया जा रहा है। चालक ने खरखौदा पुलिस को बताया कि अजय पीवीएस की ओर गया था और वह तभी से लापता है। रॉयल होटल के पास परिजनों को अजय का ऑटो खड़ा मिला था। पुलिस ने रॉयल होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली, जिसमें ऑटो से चार महिलाएं और पांच पुरूष उतरते दिख रहे हैं। ये कौन है इनकी पहचान अभीपुलिस ने नहीं की है। एसओ खरखौदा विध्यांचल तिवारी ने बताया कि जांच चल रही है, जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: ऑटो चालक की हत्या कर शव काली नदी में फेंका Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top