गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों के खुलने के साथ वेस्ट एंड रोड पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य एक बार फिर सडक पर उतर गये हैं जिसके चलते स्कूलों के लगने के समय सभी सदस्य वेस्ट एंड रोड पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभालने का कार्य कर रहे है तथा उनके इसी प्रयास से वेस्ट एंड रोड जाम मुक्त दिख रही है। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने सडक पर वाहनों को पार्क नही करने दिया गया तथा बच्चों को हेलमेट पहनने के लिये भी जागरूक किया। इस दौरान क्लब से जुडे अमित नागर, एस के शर्मा व रिशी शर्मा आदि ने स्कूल संचालकांे के साथ बैठक भी की। जिसमें उनके द्वारा यातायात व्यवस्था का प्लान भी तैयार किया। इस दौरान एमपीएस के संचालक विक्रमजीत सिंह शास्त्री, जीटीबी के कपिल सूद सहित अन्य स्कूलों के प्रिंसीपल भी बैठक में मौजूद रहे।
Translate Language
Tuesday, 5 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment