Latest News

Translate Language

Monday, 11 July 2016

लोगों का रुख देखकर भाग खड़ी हुई सेना तथा कैंट बोर्ड की टीम Live Meerut News





लोगों का आक्रोष देख कैंट बोर्ड अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ वहां से करीब 5.45 बजे भाग गए। इतने में भी मॉल के ध्वस्त होने और लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना सब एरिया मुख्यालय भी पहुंच गई। जहां से जीओसी के मनमीत सिंह अन्य जवानों के साथ करीब 5.50 बजे मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट केशव कुमार ने जीओसी से सेना लगाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में सहयोग करने को कहा।

जिसपर जीओसी ने तुरंत कार्रवाई करने को सैन्य अधिकारियों से कहा। इतने में ही लोगों का गुस्सा जीओसी पर फूट पड़ा। लोग जीओसी को बुरा भला कहने लगे। कुछ ने तो इस पूरी कार्रवाई की जिम्मेदारी की जीओसी को ठहरा दिया। इसपर जीओसी नाराज होकर वहां से चले गए और सैन्य जवान भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नहीं आए।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: लोगों का रुख देखकर भाग खड़ी हुई सेना तथा कैंट बोर्ड की टीम Live Meerut News Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top