Latest News

Translate Language

Monday, 4 July 2016

खंबे से पानी में उतरे कंरट ने ली बैल की जान

current-claimed-the-lives-of-bulls

सरूरपुर इलाके के खिवाई गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया है। हालांकि खंबे में उतरे करंट से बारिस के कारण हुए रास्ते पर जल भराव में करंट आने से एक बैल की मौत हो गई जबकि मालिक करंट लगने से घायल हो गया। इसे लेकर उत्तेजित ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर तहरीर दी है।

खिवाई गांव में गढ़ी वाले रास्ते पर टॉवर के पास एक लोहे के खंबे में कई दिनों से करंट उतर रहा था, जिसे लेकर कई लोगों को करंट लगने के बाद ग्रामीणों ने जेई कैथवाडी को सूचित करके इसे ठीक करवाने की मांग की लेकिन आरोप है कि जेई इसे लगातार अनसुना करता रहा। इसी के चलते रविवार को हुई बारस के कारण रास्ते पर भी जलभराव हो गया जिसके चलते पानी में खंबे से करंट उतर आया और मोहल्ले में दूर तक फैल गया। इसे लेकर मोहल्ले में हाहाकार मच गया। इसी दौरान गांव का ही इकराम पुत्र अखतर अपने बैल-बुग्गी में ईटें लेकर घर को जा रहा था।

इसी दौरान जैसे ही वह खंबे के पास पहुंचा तो खंबे में उतरे करंट ने बैल को अपनी चपेट में ले लिया जिसे बचाने को उतरे मालिक को भी करंट का झटका लगा हालांकि वह बच गया लेकिन बैल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर मोहल्ले में भी का वातारवरण हो गया और लोगों ने फोन करके बिजली बंद कराई तब जाकर करंट खत्म हुआ। इसे लेकर उत्तेजित ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ हंगामा खडा कर दिया लेकिन कोई सुनवाई नही होने पर ग्रामीण थाने पर पहुंचे और जेई के खिलाफ लापरवाही की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग रखी।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: खंबे से पानी में उतरे कंरट ने ली बैल की जान Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top