Latest News

Translate Language

Friday, 1 July 2016

नर्सिंग होम संचालकों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

मेरठ नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट जनविरोधी बताते हुए सरकार से इस पर रोक लगाने और सर्वसम्मत एक्ट लागू करने की मांग की है।


मेरठ नर्सिंग होम्स एसोसिएशन की का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार जिलाधिकारी से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन अवकाश के चलते डीएम नहीं मिले। प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में ही मजिस्ट्रेट को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट के मानक पूरे न कर पाने से छोटे और मध्यम आकार के नर्सिंग होम्स पर ताले लग जाएंगे। क्योंकि एक्ट सेवेन स्टार नर्सिंग होम्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। गौरतलब है कि आम आदमी निजी क्लीनिक्स और छोटे-मझोले नर्सिंग होम्स पर आश्रित है। बड़े नर्सिंग होम्स भी इंस्पेक्टर राज, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक दखल के चलते इतने महंगे हो जाएंगे कि सामान्य आदमी इनकी चौखट तक जाने से थरथराएगा। छोटे-मझोले नर्सिंग होम्स बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: नर्सिंग होम संचालकों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top