Latest News

Translate Language

Thursday, 14 July 2016

210बी मामला-हडताली कैंट बोर्ड कर्मियों ने स्कूल व हास्पिटल बंद कराया Live Meerut News

आरआर माॅल ध्वंसीकरण मामले में 4 लोगों की मौत के बाद कैंट बोर्ड अधिकारियों पर कायम हत्या के मुकदमे के विरोध में हडताल कर रहे मेरठ कैंट बोर्ड सफाई कर्मियों की हडताल बुधवार को उग्र हो गई। इस दौरान हडताली सफाई कर्मियों ने कैंट बोर्ड के अधीन चलने वाले सीएबी इंटर कालेज व कैंटोंमेंट अस्पताल को बंद करा दिया। इसके साथ साथ कर्मियों ने गांधी बाग को भी बंद कराते हुए गेट पर ताला डाल दिया। 

हडताल कैंट बोर्ड कर्मचारी बुधवार सुबह सबसे पहले कैंट क्षेत्र अन्तर्गत सीएबी इंटर कालेज को बंद करा दिया। एकाएक स्कूल की छुट्टी होने का कारण छात्र भी समझ नही पाये। इसके बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए केंटोंमेंट अस्पताल पहुंचे तथा उन्होने वहां के डाक्टरों से बात करते हुए हास्पिटल को बंद करा दिया। एकाएक हास्पिटल बंद होने से मरीजों को काफी परेशानी हुई। कैंट बोर्ड कर्मियों ने हास्पिटल को बंद कराकर गेट पर ताला लगाते हुए गेट पर संगठन का बैनर टांग दिया। हडताली कर्मचारियों द्वारा कैंट स्थित गांधी बाग को भी बंद कराते हुए उस पर ताला लगा दिया।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: 210बी मामला-हडताली कैंट बोर्ड कर्मियों ने स्कूल व हास्पिटल बंद कराया Live Meerut News Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top