इंद्रप्रस्थ प्रदेश संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को कमिश्नरी पार्क में धरना देकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा। ज्ञापन में उचित दर पर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और एनसीआर के मंडलों और जिलों को दिल्ली में मिलाकर नये और पूर्ण इंद्रप्रस्थ राज्य का गठन करने की मांग की। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानीं गई तो वे राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगेंगे।
इंद्रप्रस्थ प्रदेश संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्यगण मंगलवार को दोपहर में कमिश्नरी पार्क पहुंचे और धरना दिया। मोर्चा के अध्यक्ष अशोक सिवाच ने कहा कि देश में चिकित्सक की फीस 100 रुपये और पब्लिक स्कूलों की फीस दो सौ रुपये प्रतिमाह होनी चाहिए। इससे गरीबों की जान बचेगी, उन्हें सस्ती स्वास्थ्य सेवा मिलेगी, जबकि सस्ती शिक्षा से समाज के वंचित तबके को आगे बढऩे का अधिक अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. आफताब अली ने कहा कि न्यायिक तहसीलदार व भू-माफिया की साठगांठ विधवा की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।
अब नगर निगम के अधिकारी भू-माफिया से साठगांठ कर तालाब की जमीन बेचने की फिराक में हैं। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्य डा. आईडी गौतम ने कहा कि जब भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी और कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि तक के लिए सजा का प्रावधान है तो फिर न्यायिक भ्रष्टाचार में लिप्त जिम्मेदार लोगों को विशेष छूट क्यों? अन्य वक्ताओं ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति मेरठ, सहारनपुर और अलीगढ़ मंडलों को मिला वृहद इंद्रप्रस्थ प्रदेश का गठन किया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपति महोदय हमारी उचित मांगों को अविलंब पूरा कराएं अथवा इच्छा मृत्यु की इजाजत प्रदान करें। धरना-प्रदर्शन में मोर्चा के मेरठ जिलाध्यक्ष डा. इस्लाम, सरोज देवी, गीता देवी, मनोज कुमार, बदर आलम, रणवीर सिंह, मा. राजपाल सिंह, समता देवी, मो. माजिद एड., ज्ञानचंदजी, अमित त्यागी, राशिद अल्वी एड., इमामुद्दीन एड., प्रदीप एड., रजनीश त्यागी एड., गोपाल शर्मा एड., गोपाल शर्मा एड., भूपेंद्र एड., रकम सिंह, प्रवीन मान, गोपाल त्यागी, शर्मिला देवी, संजय सिंह, ललित त्यागी (भोला), राजेंद्र प्रसाद शर्मा, छोटेलाल सागर, ओमवती देवी व लज्जा देवी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनहित मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक अध्यक्ष दीवान गिरि गोस्वामी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप त्यागी और संगठन मंत्री नौशाद सैफी ने इंद्रप्रस्थ प्रदेश संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अशोक सिवाच को पत्र सौंपकर उनके आंदोलन में पूर्ण आस्था जताते हुए तन-मन व धन से मदद का आश्वासन दिया।

0 comments:
Post a Comment