स्वास्थ्य सेवा सिर्फ संपन्न लोगों को हीनहीं, बल्किसर्वहारा समाज को भी मिलनी चाहिए। उक्त उद्गार सीडीओ मेरठ नवनीत सिंह चहल (आईएएस) व्यक्तकिए। मुख्य अतिथि नवनीत चहल अन्नपूर्णा चैरिटेबल हास्पिटल, वेस्ट एंड रोड में गुरुवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करने के बाद उपस्थितों लोगों को संबोधित कर रहे थे।सीडीओ मेरठ नवनीत सिंह चहल ने कहा कि मानव की स्वास्थ्य सेवा सर्वाेत्तम मानवीय कार्य है। उन्होंने अन्नपूर्णा चैरिटेबल हास्पिटल का अवलोकन कर सुविधाओं और संसाधनों को करीब से देखा। श्रीचहल ने अन्नपूर्णा चैरिटेबल हास्पिटल के मानव सेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। मुख्य अतिथि श्रीचहल के साथ एपेक्स गु्रप के चेयरमैन डा. ब्रजभूषण गोयल, राष्ट्रीय कौमी एकता के अध्यक्ष संदीप गुप्ता एल्फा आदि ने भी उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की।निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सुबह तक 87 मरीजों ने पंजीकरण कराया था। इसके बाद भी पंजीकरण जारी रहा। मरीजों की शुगर जांच, इसीजी व ईको निशुल्क की गयी। आयोजन सफल बनाने में अन्नपूर्णा चैरिटेबल हास्पिटल के महामंत्री ब्रजभूषण गुप्ता, सुरेश चंद (पुष्पदीप),चौ.यशपाल सिंह, अनिल सिंघल, अनिल अग्रवाल, राज केशरी, लोकेश मोहन सिंघल व नितिन गुप्ता का योगदान रहा।
Translate Language
Thursday, 23 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment