Latest News

Translate Language

Wednesday, 22 June 2016

तहसील दिवस

जिलाधिकारी पंकज यादव ने मेरठ तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसामान्य की प्राप्त समस्याओं/शिकायतों में पीड़ित के दर्द की पहचान करते हुए सकारात्मक सोच के साथ उसका तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण करें। सभी विभागीय अधिकारी जनता की भलाई के प्रति संवेदनशील रहकर उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर निदान करायें। यदि जनता की समस्याओं का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण नहीं किया जाता है तोइसमें अधिकारियों द्वारा बरती जाने वाली उदासीनता व लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए उनके विरुद्व दण्डात्मक कार्यवाही अमलमें लायी जायेगी।तहसील दिवस में कुल 167 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया।


 शेष समस्यायें जांच से संबंधित होने के कारण उन्हें संबंधित विभागों को 07 दिन में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए प्रेषित की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन द्वारा मई 2012 में जारी शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें जिसमें तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को 07 दिन के अन्दर निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता को उसके निस्तारण कीसूचना भी अवगत कराने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।उन्होंने तालाबों व सार्वजनिक भूमि पर किये गये अवैध कब्जों का गांववार सत्यापन कराकर इनको तत्काल कब्जामुक्त किये जाने हेतु सम्बंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया तथा जमीन के विवादों को भी गम्भीरता के साथ दोनो पक्षों के साथ वार्ता कर समय रहते शीघ्र निदान किये जाने हेतु निर्देश दिये ताकि कोई भी छोटी समस्या बड़ी समस्या न बन सके।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. रविन्द्र गौड ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया किवे अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का सही से निर्वहन करें तथा जनसामान्य के प्रति जबावदेह रहकरउनको पूर्ण सुरक्षा प्रदान करें तथा अवंछनीय तत्वों पर पैनी नजर रखकर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लायें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर एसके दूबे, उप जिलाधिकारी रितू पूनिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमेश चन्द्र, परियोजना निदेशक आरके द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, तहसीलदार महेन्द्र बहादुर, नायब तहसीलदार, प्रभा सिंह व नगर निगम, एमडीए आदि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थ
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: तहसील दिवस Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top