जानी थाना क्षेत्र के कुराली धर्मशाला के पास ससुराल से लौट रहे बाइक सवार परिवार के 4 सदस्यों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बागपत जिले के थाना सिंघावली अहीर अंतर्गत विलोचपुरा निवासी मुस्तकीम सपरिवार अपनी ससुराल जानी कला गया हुआ था। रविवार को मुस्तकीम अपनी पत्नी आयशा, 7 वर्षीय पुत्र उमर खान, 5 वर्षीया पुत्री खुशनुमा के साथ बाइक पर लौट रहा था। जैसे ही वह बागपत हाईवे पर कुराली धर्मशाला के पास पहुंचे तो पीछे से आये ट्रक ने तेजी से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाॅक्टर ने उमर खान को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Translate Language
Sunday, 19 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment