जानीखुर्द के कलंजरी गांव में एक दलित व्यक्ति द्वारा अपने प्रेम सम्बंधो को बार बार लोगों बताकर पति को परेशान कर रहा था, जिसके चलते महिला के पति ने चाकूओ से गोदकर अधेड़ की हत्या कर दी। मृतक व्यकित रोज-रोज पडौसी की पत्नी से सम्बंधो को पति व गांव के व्यक्ति को बताकर प्रचार कर रहा था। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और हत्या की बात पुलिस को बताई। जिसके बाद थाने में हडकंप मच गया।
थाना पुलिस के अनुसार कलंजरी गांव निवासी 45 वर्षीय ओमवीर पुत्र हरबन का गांव के ही एक व्यक्ति ईश्वर पुत्र देवी प्रसाद की पत्नी लता से सम्बंध बताये गये हैं। ओमवीर रोज-रोज ईश्वर को उसकी पत्नी का नाम लेकर उसे चिढ़ाता और गांव में अपने अवैध सम्बंध होने का बखान करता था। इस बात को लेकर पहले भी ईश्वर व ओमवीर की कई बार कहा-सुनी हुई थी। थाना पुलिस ने बताया कि ओमवीर ने गांव के कई व्यक्तियो को भी लता से सम्बंध होने की जानकारी दी, जिससे ओमवीर व ईश्वर में रजिंश हो गयी थी। जिसके चलते ईश्वर व उसके साथियों ने चाकूओ से ताबड़-तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
कलंजरी में दिन दहाड़े हुई हत्या से गांव में सन सनी फैल गयी। यह भी बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंचा और हत्या की सूचना थाना पुलिस को दी। एक बार तो थाना पुलिस सूचना को मजाक मानने लगी, लेकिन हकीकत जानकर सन्न रह गयी। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के सम्बंध में मृतक के भाई रामबीर की ओर से लता, उसका पति ईश्वर व भाई जोगेन्द्र व रामेश्वर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment