विभिन्न मांगों को पूरा न करने व तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज विद्युत संविदा कर्मी रविवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल कर धरने पर बैठ गए है। देर शाम तक भी किसी अधिकारी न पहुँचने पर धरने पर बैठे कर्मचारियों में आक्रोश फ़ैल गया। इस संबंध में एक्सईएन एन ने बताया कि शीघ्र ही समस्या के समाधान होने जा रहा है। एक दिन पहले भी कर्मचारी उनसे मिले थे, इस बारे में उनको बता दिया गया था, अब उन्हें थोडा समय देना चाहिए।
गत तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज सरधना डिविजन से जुड़े संविदा कर्मियों ने हड़ताल करने के साथ सरधना दौराला गंगनहर पुल के निकट बिजली घर पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। डिविजन के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि लम्बे समय से मांग की जा रही है कि ठेका प्रथा समाप्त कर उन्हें विभाग से सीधा जोड़ा जाए। दुर्घटनाओं में घायल होने वाले बिजली कर्मियों का इलाज सरकारी खर्च पर हो, एक्सीडेंट में मरने वाले कर्मचारियों के परिजनों को दस लाख का मुआवजा दिया जाए, लेकिन उनकी कोई भी मांग आज तक पूरी नहीं कि जा सकी है। इसके अलावा गत तीन महीनों से उनको वेतन भी नहीं दिया गया, जिसके चलते उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुँच गया है। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं कि जाती तब तक हड़ताल व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस संबंध में एक्सईएन राजबीर सिंह ने बताया कि एक दिन पूर्व संविदा कर्मी अपनी समस्याएँ लेकर उनके कार्यालय पहुंचे थे। उन्हीं के सामने कागजी कार्यवाई पूरी करते हुए कार्य को आगे बढ़ा दिया था। उम्मीद है कि इसी सफ्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान हो जायेगा। भीषण गर्मी व रमजान के महीने को देखते हुए कर्मचारियों को हड़ताल नहीं करनी चाहिए थी। जिसके बाद उन्होंने फोन पर कर्मचारियों से बात कि और आश्वासन देते हुए हड़ताल समाप्त करने कि बात कि लेकिन देर शाम तक हड़ताल जारी थी। इस अवसर पर इरशाद, मगत, अमित, राहुल, ललित, अनुज, सुभाष, सुशिल, सरजीत, इकराम, खलील अंसारी, सोनू, भूपेन्द्र, विनोद आदि कर्मचारी मुख्य रूप से शामिल रहे।

0 comments:
Post a Comment