मेरठ रैली में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बागपत रोड स्थित स्कूल में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मलेन को संबोधित करते हुए सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब-जब यूपी में सपा की सरकार आती है तब-तब गुंडाराज चरम सीमा पर रहता है। कैराना प्रकरण के मुद्दे पर अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश कहते हैं कि पलायन लाॅ एंड आर्डर के कारण हुआ तो फिर क्या यूपी में आकर ओबामा को कानून-व्यवस्था संभालनी है।
कहा कि उप्र सरकार को साढे तीन सीएम चला रहे हैं। जिसमें दो चाचा, एक नेता जी और आधे में आजम खान शामिल हैं। मथुरा प्रकरण पर बोले कि रामवृक्ष नाम का व्यक्ति अपनी मनमानी चलाता है, गरीबों की जमीन हडप ली जाती है, पुलिसकर्मी खुलेआम मारे जाते हैं, ऐसी कानून व्यवस्था कहीं नहीं देखी। मथुरा कांड जहां होता है, वहां विकास नहीं हो सकता है।

0 comments:
Post a Comment