Latest News

Translate Language

Monday, 27 June 2016

नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली


अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस के अवसर पर दो प्लाटून 72 यूपी बटालियन एनसीसी, डीएन इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व मेजर सुनील कुमार शर्मा ने किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में नशे से बचाने के लिए बैनर, पोस्टर का प्रयोग करके लोगों को जागरूक किया गया। मेजर सुनील कुमार ने कहा कि नशा एक मानवता का शत्रु है, यह पाक्षिक प्रवृति का सूचक है। उन्होंने कहा कि पडौसी राष्ट्र से हमारे देश में अफीम, गांजा, चरस, स्मैक जैसे नशीले पदार्थ भेजे जा रहे है, जिससे हमारे देश की संस्कृति और युवा शक्ति कमजोर हो रहे है।

उन्होंने कहा कि नशा बलात्कार, लूट, डकैती, हत्या, चोरी जैसे सघन्य अपराधों की जड़ है। नशे में इंसान अपनी हदें पार कर जाता है, जिस कारण वह अपराध करने से भी नहीं डरता। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह ने कहा कि नशे की चपेट में जो युवक पहुंच गए है, वह अभी भी नशे की गिरफ्त से निकलकर अपना भविष्य संवार सकते है। इस मौके पर सूबेदार विनोद, करम सिंह, केडेट्स ज्योति, प्रिया, सौम्या, आकांक्षा, रजनी, सुनीता, बरखा, अभिषेक, नीरज, दीपक, संजू, मनोज आदि भी उपस्थित रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top