Latest News

Translate Language

Saturday, 18 June 2016

लिसाड़ी गेट इलाके में मकान पर कब्जे को लेकर जमकर मारपीट, हंगामा

 

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके के इकबाल नगर में आज सुबह दिन निकलते ही दो पक्षों में जमकर पथराव ,मारपीट और कई राउंड फायरिंग भी हुई । जानकारी के अनुसार इकबाल नगर निवासी आबिद का मकान है और अपने परिवार के साथ रहता है । आबिद जिस मकान में रहता है उस मकान को लेकर आबिद और गय्यूर जोकि सपा विधायक गुलाम मोहम्मद का भतीजा बताया जाता है का काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि आज गय्यूर बुलेरो कार में सवार अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आबिद के मकान पर पहुँचा और वहाँ जबरन कब्जा करने लगा है जिसके बाद आबिद पक्ष के मोहल्ले लोगों ने विरोध किया और देखते ही देखते वहाँ आमने सामने पथराव हो गया , गुस्साई भीड़ ने बुलेरो गाडी को चकनाचूर कर दिया । मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी व एसपी सिटी ने मोर्चा संभाल और हालात को काबू में किया। पथराव में कई युवक व महिलाएं घायल हो गई

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: लिसाड़ी गेट इलाके में मकान पर कब्जे को लेकर जमकर मारपीट, हंगामा Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top