जानीखुर्द के कस्बा सिवाल खास में दहेज मांगने के आरोप के चलते हुई देवरानी की हत्या के गम में शरीक होने आयी जेठानी की डीसीएम की टक्कर में मौत हो गई, जबकि भाई-भतीजो सहित सात व्यक्ति घायल हो गये।
कलछीना निवासी पप्पू की दो बेटियों की शादी कस्बा सिवाल खास निवासी सद्दाम व उसके भाई के साथ हुई थी। पप्पू का आरोप था कि रानी का पति सददाम, ससुर व अन्य दहेज के खातिर उसे परेशान करते थे और बीती रात्री उसकी पुत्री रानी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पप्पू ने घटना में पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
मृतक रानी की जेठानी शबनम पुत्री खलील निवासी पाभी, गाजियाबाद घटना के वक्त अपने पीहर गयी थी और देवरानी की हत्या की खबर पाकर अपने भाई-भतीजो आदि आठ व्यक्तियों के साथ टैम्पू में सवार होकर गम में शरीक होने आयी थी। शबनम गम में शरीक होकर भतीजे समीर, रासिद आदि सभी आठ व्यक्ति टैम्पू में सवार होकर वापस पाभी जा रहे थे। टैम्पू जब सालेनगर से कुछ आगे पहुंचा तो सामने से आ रही डीसीएम ने टैम्पू में जोरदार टक्कर मार दी। टैम्पू में सवार शबनम की मौके पर ही मौत हो गयी और भतीजा समीर, मौहम्मद सहित सात व्यक्ति घायल हो गये, जिन्हें गाजियाबाद के अशोका अस्पताल में भरती कराया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment