भाजपा में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बन सकता प्रधानमंत्री
भाजपा का बूथ कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है और प्रधानमंत्री भी, लेकिन कांग्रेस, सपा व बसपा में केवल परिवारवाद के कारण परिवार का ही सदस्य बन सकता है। उप्र. में लोक सभा चुनाव में 30 साल बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। इसका श्रेय केवल और केवल बूथ कार्यकर्ता को जाता है। जिसने भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई है। यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया गया है। घपलों की सरकार में विकास संभव नहीं है। यह उद्गार भाजपा के राष्टकृय अध्यक्ष अमित शाह ने मेरठ स्थित डीपीएस स्कूल में पार्टी द्वारा आयोजित बुथ कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए। इससे पूर्व उन्होंने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद बंदेमातरम गीत से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन (पश्चिमी क्षेत्र) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बागपत रोड़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि एक छोटा सा बूथ कार्यकर्ता भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है और देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में बड़ा नेता भी इस मुकाम तक नहीं पहुंच सकता, क्योंकि वहां केवल गांधी परिवार ही काबिज हो सकता है, ऐसा ही हाल सपा का है इसमें भी यादव परिवारवाद अपने पांव पसारे हुए है, रही बात बसपा की तो वहां तो और भी बूरा हाल है। उप्र में 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि बूथ कार्यकर्ता ने मेहनत का पसीना बहाया और प्रदेश की जनता के साथ मिलकर भाजपा को 80 में से 73 सीटों पर विजय दिला दी। यूपीए की सरकार यानी बसपा, सपा व कांग्रेस की सरकार। इस सरकार में घोटालों की बाढ़ आ गई। जमीन, आकाश व पाताल तक में घोटाले किए गए। गुंड़ा गर्दी चरम तक पहुंच गई। ऐसे में प्रदेश सरकार से विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र विकासशील व भयमुक्त सरकार जनता को दे सकती है। आगामी विधान सभा में बूथ कार्यकर्ता मजबूत होगे तो ही भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
0 comments:
Post a Comment