थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सट्टे के विवाद को लेकर ब्रहस्पतिवार रात पूर्वा शेखलाल इलाका सुलग उठा। जानकारी के मुताबिक, यूनुस पुत्र समद शमशाद के खोखे पर पान मसाला लेने गया था। बताया जा रहा है कि शमशाद सट्टे का काम करता है। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी व गाली-गलौच हो गई। एकबारगी तो लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। लेकिन बाद में यूनुस पक्ष ने शमशाद की पिटाई कर दी। विरोध में पथराव व फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें युनूस को गोली लग गई। गोली लगने से आक्रोशित लोगों ने शमशाद पक्ष की बाइक में आग लगा दी और पथराव कर दिया। यूनुस को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने कई थानों की फोर्स लेकर हालात पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाडी ने आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों का कहना है कि शमशाद पुत्र माशाअल्लाह दबंग प्रवृत्ति का है। जो दबंगई से पुलिस के सरंक्षण में सट्टे का कारोबार करता है।
Translate Language
Thursday, 29 December 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment