Latest News

Translate Language

Wednesday, 28 December 2016

अपरिपक्व हैं राहुल गांधी : राजेन्द्र अग्रवाल Live Meerut News मेरठ 28-12-2016


मेरठ-हापुड लोकसभा सीट से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राहुल गांधी व कांग्रेस को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अपरिपक्व होने के कारण ही सोनिया गांधी अभी तक पार्टी की कमान उनके हाथ में नहीं सौंप रही है। राजेन्द्र अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के हंगामे के चलते ही लोकसभा का सत्र नहीं चलने दिया। जिसके लिए पूरी तरह से विपक्ष जिम्मेदार है। नोटबंदी पर राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार व कालाधन के खिलाफ उठाए गए सराहनीय कदम पर विपक्ष ने अच्छा मौका खो दिया। भ्रष्टाचार व कालाधन के खिलाफ समर्थन देकर उन्हें सरकार के साथ आगे आना चाहिए था। नोटबंदी पर केवल वही लोग परेशान है, जो कालाधन या भ्रष्टाचार करते हैं।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: अपरिपक्व हैं राहुल गांधी : राजेन्द्र अग्रवाल Live Meerut News मेरठ 28-12-2016 Description: Rating: 5 Reviewed By: Ashish
Scroll to Top