परतापुर बाईपास स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कालेज के दो छात्रों की लग्जरी कार ट्रक से जा टकरायी। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। बडौत बागपत निवासी वैभव जैन पुत्र अनुराग व न्यू मीनाक्षीपुरम निवासी आशीष पुत्र विनोद दोनों परतापुर बाईपास स्थित एक निजी कालेज में बीबीए के छात्र थे। शनिवार को कालेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसके चलते दोनों छात्र बेगमपुल पर पार्टी का सामान लेने के लिए बेगमपुल पर आए थे। सामान लेकर लौट रहे छात्रों की लग्जरी कार डूंगरावली गांव के सामने ट्रक में घुस गई। वैभव जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
Translate Language
Sunday, 16 October 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment