Latest News

Translate Language

Sunday, 16 October 2016

किठौर व इंचौली में फायरिंग, तीन घायल Live Meerut News

किठौर थाना क्षेत्र के छुछाई गांव में आज दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर झगडा हो गया। मारपीट के बाद पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें एक महिला व एक व्यक्ति घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किठौर थाना प्रभारी का कहना है कि एक पक्ष की ओर से गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव में शनिवार देर रात दलित व गुर्जर बिरादरी के बीच पुराने विवाद को लेकर फायरिंग हो गई। दलित पक्ष के सुभाष को गोली लग गई। जिसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। गांव में तनाव को देखते हुए भावनपुर, इंचौली, मवाना व गंगानगर समेत चार थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: किठौर व इंचौली में फायरिंग, तीन घायल Live Meerut News Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top