Latest News

Translate Language

Friday, 1 July 2016

गंगा नहर में डूबे युवक को तलाश करने की मांग को लेकर लगाया जाम

सरधना के खेडा निवासी 27 वर्षीय युवक टोनी उर्फ अर्जुन पुत्र सोमवीर को गंगनहर में तलाश करने की मांग को लेकर परिजनों समेत सैकडों ग्रामीणों ने सरधना-दौराला मार्ग पर गंगनहर पुल के पास जाम लगा दिया। 


पीएसी गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के साथ अभद्रता व गाली-गलौच की। करीब साढे तीन घंटे तक सडक ग्रामीणों के कब्जे में रही। गौरतलब है कि कल टोनी अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने गया था। जिसके बाद वह डूब गया।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: गंगा नहर में डूबे युवक को तलाश करने की मांग को लेकर लगाया जाम Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top