कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल सोमवार को बच्चों को अचानक अग्नि संबंधित किसी आपदा के पडऩे पर उससे बचाव के तरीके सिखाए गए। बच्चों ने स्कूल में जगह-जगह लगे हुए फायर एक्सटिंग्यूसर्य का पिन निकालकर लॉक तोड़कर गैस का छिड़काव करना सीखा, ताकि किसी आपदा के पडऩे पर शीघ्रता से उसका सामना किया जा सके। स्कूल चेयरमैन डा. ओमपाल सिंह एवं प्रधानाचार्या अनुरंजनी अग्रवाल ने बच्चों द्वारा गई इस गतिविधि का निरीक्षण किया एवं उत्साह वर्धन किया। सभी बच्चों ने अत्यन्त उत्साह पूर्वक इस कार्य में प्रतिभाग किया।
Translate Language
Tuesday, 19 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment