Latest News

Translate Language

Friday, 15 July 2016

बेटी के हत्यारे गिरफ्तार करो, नहीं तो करूंगी आत्मदाह Live Meerut News मेरठ


दहेज लोभियों के लालच की भेंट चढी एक मां अपनी मृतक बेटी को न्याय दिलाने की लिए शुक्रवार को एसएसपी से मिलने पुलिस आफिस पर कैरोसिन लेकर पहुंची। किला-परीक्षितगढ के ऐंची खुर्द निवासी अंशुल उर्फ पायल की शादी दो साल पहले इंचौली के उलखपुर निवासी राहुल से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले टाटा सफारी गाडी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने अंशुल को फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी। इंचौली थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। रालोद नेताओं के साथ सैकडों ग्रामीणों ने पुलिस आफिस पर हंगामा करते हुए गिरफ्तारी की मांग रखी।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बेटी के हत्यारे गिरफ्तार करो, नहीं तो करूंगी आत्मदाह Live Meerut News मेरठ Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top