Latest News

Translate Language

Tuesday, 5 July 2016

पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को थाने में किया हंगामा

तेजाब कांड में गिरफ्तारी न होने पर परिजनों के साथ सैकड़ों लोगों ने थाना फलावदा पर हंगामा किया। एसओ का घेराव करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। आरोपलगाया कि अस्पताल में भर्ती महिलाओं की जान को खतरा बना हुआ हैं। एसओ ने महिलाओं की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों की निुक्ति कर दी। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन कियागया, जिसे देवबंद भेजा गया। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, टीमदेवबंद में डेरा डाले रहेगी।फलावदा के तेजाब कांड में पुलिस ने व्यापारी की पुत्रवधु सानिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकिसानिया का साथ देने वाले अब्दुल कादिर व सोनू को गिरफ्तार नहीं कर पायी। पुलिस ने दोनों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार सुबह व्यापारी जरीफ के साथ सलमानी समाज के सैकड़ों लोगों ने थाने पर हंगामा किया। एसओ राम रतन यादव का घेराव किया। व्यापारी ने कहा कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।आरोपी खुलेआम बाहर घूम रहे है और उन्हें धमका रहे हैं। आरोप लगाया कि आरोपी अस्पताल के बाहर घूमते देखे गए, जिनसे इलाज करा रही महिलाओं की जान को खतरा बना हुआ हैं। व्यापारी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों कीतैनाती की मांग की। काफी देर हंगामें के बाद एसओ ने महिलाओं की सुरक्षा का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने एक टीम का गठन किया और उसे देवबंद भेजा गया। टीम का इंचार्ज एसएसआई मुकेश को बनाया गया। टीम आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक देवबंद में डेरा डाले रहेगी।

  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को थाने में किया हंगामा Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top