सरकारी अस्पताल में संविदा कर्मी ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी पत्रकार अपने घायल पोते को पट्टी कराने के लिए अस्पताल गया था। घंटों तक लाइन में रहने के बाद पट्टी न बांधने काविरोध किया तो संविदा कर्मी आग बबूला हो गया। जिसकी शिकायत अस्पताल के प्रभारी के साथ उपजिलाधिकारी से भी की गई है। जानकारी के मुताबिक़ पत्रकार राजपाल अपने घायल पोते अंशुल उपाध्याय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पट्टी बंधवाने गया था।पहले पर्ची बनवाने की लाइन उसके बाद पट्टी बंधवाने की लाइन में घंटों खड़े रहने के बाद जब संविदा कर्मी ने पट्टी बांधने से मना किया तो पत्रकार राजपाल ने इसका कारण पूछा, इतना पूछते ही संविदा कर्मी शौकीन आग बबूला हो गया। उसने राजपाल को वहां से तुरंत चले जाने की धमकी के साथ जान से मारने की भी धमकी दे डाली जिसके बाद राजपाल के पुत्र सुनील ने इस बात की शिकायत सीएचसी प्रभारी डा. राजकुमार सागर के अलावा उपजिलाधिकारी से भी की है।
Translate Language
Tuesday, 5 July 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment