Latest News

Translate Language

Tuesday, 19 July 2016

6.70 लाख से स्टेडियम के जिमनास्टिक हाल की होगी कायापलट Live Meerut News मेरठ

कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में जिमनास्टिक के खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस करने के लिए बाहर नहीं जाना होगा। लम्बे समय से जंजर अवस्था में पड़े जिमनास्टिक हाल के दिन सवरने वाले है। 6.70 लाख रूपये जिमनास्टिक हाल को भव्य रूप दिया जा रहा है। इसके लिए स्टेडियम में युद्ध स्तर पर कार्य आरंभ हो गया है। संभावना जताई जा रही है। 15 दिन के अंदर जिमनास्टिक हाल खिलाडिय़ों के तैयार हो जाएगा।

बता दें कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जिमनास्टिक खिलाडियों के लिए 30 साल पूर्व हाल का निर्माण कराया गया है। इसके अंदर अत्याधुनिक खिलाडियों के लिए उपकरण लगाये थे। यहां से जिमनास्टिक के कई खिलाडियों ने उत्तर प्रदेश हीं नही वरन देश का नाम रोशन किया है। लेकिन रखरखाव के कारण इसकी हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती गयी। स्थिति यह बन गयी। वहां पक्षिओं के अलावा खिलाडिय़ों का आना नदारद हो गया। जिमनास्टिक हाल की हालत दयनीय होने के कारण खिलाडिय़ों का यहां पलायन शुरू होगया। तत्कालीन आरएसओ मुद्रिका पाठक के सामने जिमनास्टिक हाल का मामला आया था।

जिस पर उन्होंने खेल निदेशालय को 45 लाख का बजट का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन बजट का प्रस्ताव अधिक होने के कारण फाईल को रोक दिया गया। इसके बाद आरएसओ अजय कुमार सेठी के सामने भी चार माह पूर्व यह मामला प्रकाश में आया। उन्होंनेे खिलाडिया़े के हित को देखते हुए जिमनास्टिक हाल की कायापलट करने के लिये खेल निदेशालय को 6.70 लाख का प्रस्ताव भेजा। जिससे खेल निदेशालय ने पास करते हुए धन को रिलीज कर दिया है।

सहारनपुर की तोमर कन्सट्रंक्शन कंपनी को को दिया गया ठेका
जिमनास्टिक हाल को नया रूप देने के लिए सहारनपुर की तोमर कन्सट्रक्षन कंपनी को 6.70 लाख रूपये में ठेका दिया गया है। जिसमें हाल की खराब शीट को बदला जाएगा। पानी की निकासी के लिए छत के पास लगायी गयी नालियों को बदला जायेगा। टुटे हुए शीशों को बदल कर फाइबर सीशे को लगाया जाएगा। खिलाडिय़ों की प्रैक्टिस करने के लिए हाल में 6 एलईडी लाईटें, तापमान को ठंडा रखने के लिए 8 एगजोस पंखे व बुडन लोरिंग की टुटी हुई लकड़ी को बदला जाएगा। इतना नहीं नहीं जंजर हालत में हो चुके दरवाजों को भी बदल कर नये दरवाजे लगाये जाएंगे। दिवारों के हटे प्लसतर को ठीक कर रंग रोगन कर नया रूप दिया जाएगा। ठेकेदार को 25 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश दिया गया है। जिस पर ठेकेदार ने कार्य आरंभ कर दिया है।

खेल निदेशालय का बचाया 38.30 लाख रूपया
आरएसओ अजय कुमार सेठी ने खेल निदेशालय का 38.30 लाख को बचाया है। दअरसल पूर्व क्रीडाधिकारी मुद्रिका पाठक ने इसी कार्य के लिए 45 लाख का प्रस्ताव बना कर खेल निदेशालय को भेजा था। अब वही काम मात्र 6.70 लाख में हो रहा है।

इन्होंने कहा
लबे समय से जिमनास्टिक हाल जंजर अवस्था में चल रहा था। इसके कारण खिलाडिय़ों का प्रैक्टिस करने के बाहर जाने के मजबूर होना पड़ रहा था। जिमनास्टिक हाल के ठीक होने से खिलाडिय़ो को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ प्रैक्टिस भी कर सकेंगे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: 6.70 लाख से स्टेडियम के जिमनास्टिक हाल की होगी कायापलट Live Meerut News मेरठ Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top