लिसाडी गेट थाना क्षेत्र की समर गार्डन कालोनी 60 फुटा रोड पर तीन साल की बच्ची को बेकाबू टैंकर ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची के चीथडे उड गए। मृतक बच्ची का नाम जोया पुत्री शाहिद है। घटना से आक्रोशित परिजनों व लोगों ने आरोप चालक को दबोच लिया और ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह चालक को लोगों के चंगुल से छुडाकर बाहर निकाला और अपने साथ थाने ले गई। कालोनीवासियों ने बच्ची का शव सडक पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग रखी। एसपी सिटी समेत सीओ भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और हालात को काबू में किया।
Translate Language
Wednesday, 15 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment