Latest News

Translate Language

Sunday, 12 June 2016

परिजन बोले हत्या, पुलिस बोली एक्सीडेंट


कंकरखेडा थाना क्षेत्र में रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में सडक पर पाया गया रोहटा रोड निवासी 48 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र सीताराम के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई जगदीश प्रसाद का कहना है कि उसके साथ में राजू नाम का युवक था, जो शराब के नशे में था। किसी ने अनिल की हत्या कर उसे सडक पर फेंक दिया। पुलिस मौत का कारण एक्सीडेंट होना बता रही है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मृतक को पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए भेजा है। अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक अनिल कुमार डेरी व प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता था।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: परिजन बोले हत्या, पुलिस बोली एक्सीडेंट Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top