शहर को दहला देने वाले शास्त्रीनगर की ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा अब कभी भी हो सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब कातिल की लोकेशन भी लगभग ट्रेस हो चुकी है। सचिन की गिरफ्तारी के बाद जहां एक ओर रिया के कत्ल से जुड़े कई राज खुलने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर मृतका के कई सफेदपोशों से संबंधो को लेकर भी पुलिस टीम गुपचुप जांच में जुटी है। सचिन की गिरफ्तारी के बाद अब इस ट्रिपल मर्डर की गुत्थियां सुलझने की उम्मीद लगाईजा रही है।बताते चलें कि बुधवार को पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए माधवपुरम निवासी सचिन के परिजनों को उठा लिया था। यह वहीं नंबर था जो कत्ल से दो दिन पूर्व फर्जी आईडी पर लिया गया था और इसी सिरीज का एक नंबर कातिल ने रिया को दिया था। पुलिस का कहना हैकि सचिन रिया का कस्टमर था, लेकिन उस पर शादी का दबाव बना रहा था। रिया के इंकार करने पर नोएडा में फूल बेचने वाले सचिन ने रिया के कत्ल की योजना बनाई और रिया सहित चंद्रशेखर और पूनम का भी काम तमाम कर डाला।रिया के इश्क में आशिक से वहशी बनेसचिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सचिन की लोकेशन भी लगभग ट्रेस हो चुकी है। सचिन के मोबाइल का बार-बार स्विच आफ होना पुुलिस को दौड़ा रहा है। सूत्रों का दावा है कि शीघ्र ही सचिन पुलिस की गिरफ्त मे होगा। बहरहाल सचिन की गिरफ्तारी होना तो अब लगभग तय है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद होने वाले खुलासों पर सभी की निगाह टिकी हुई हैं। दरअसल, पुलिस का दावा है कि सचिन ने रिया के शादी से इंकार करने पर ही उसे मौत के घाट उतार दिया। यहां तक तो पुलिस की कहानी सही है, लेकिन रिया की हत्या के लिए सचिन ने चंद्रशेखर के घर को हीक्यों चुना यह सवाल अभी समझ से परेहै। यदि पुलिस की कहानी पर यकीन किया जाए तो सचिन रिया का कस्टमर था और उससे प्रेम करने लगा था।सचिन कई बार रिया से मिल चुका था तो यदि वह चाहता तो रिया को किसी ऐसे स्थान पर ले जाकर उसकी हत्या कर सकता था, जहां उसकी शिनाख्त मेंहोने में भी काफी समय लग जाता। ऐसेमें सचिन को चंद्रशेखर और पूनम की हत्या की जरूरत नहीं थी। ऐसे में यह भी हो सकता है कि सचिन शायद रिया को डराने के उद्देश्य से अपने साथ हथियार लेकर पहुंचा और कहासुनी के दौरान ही उसने रिया का कत्ल कर दिया। बाद में आई विटनेस को खत्म करते हुए चंद्रशेखर और पूनम की भी हत्या कर डाली। लेकिन यह काम अकेले सचिन के बस का नहीं है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी के बाद ही उसके साथी का भी पता चलेगा। उधरमृतका पूनम के अंडरगारमेंटस का शरीर से उतरा मिलना भी इस बात का संकेत देता है कि घटना के समय सचिनअकेला नहीं था, बल्कि संभवतरू उसका कोई अन्य साथी पूनम के साथ मौजूद था। इस ट्रिपल मर्डर की मिस्ट्री भले ही सचिन की गिरफ्तारी के बाद सुलझने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इस गुत्थी के कई पहलू भी कातिल की गिरफ्तारी के बाद ही उजागर हो सकते हैं। यदि इस पर सख्ती नहीं बरती गई तो इस प्रकार के कांड आम बात होकर रह जाएगी।
Translate Language
Thursday, 23 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment