युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर नगर के मोहल्ला आजाद नगर में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। इस बीच हुए पथराव के चलती इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडे बरसाकर लोगों को भगाया। इस बीच दोनों और से आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।
सरधना के मोहल्ला आजादनगर में दिन निकलते ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। राजुद्दीन का आरोप है की मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की विरोध करने पर राजू, नौशाद, दानिश, संजय आदि ने उसके परिजनों के साथ मारपीट की, जिसके बाद पथराव भी किया गया। राजू ने राजुद्दीन पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त के अलावा रियाजुद्दीन, सगीर, सलमान व शाहरुख़ को भी मौके से पकड़ा है। दोनों पक्षों की ओर से चार-चार लोगों का पुलिस ने शांतिभंग करने में चालान काटा है।

0 comments:
Post a Comment