Latest News

Translate Language

Saturday, 18 June 2016

युवक को तीन हिस्से में काटकर खेत में फेंका

जानी खुर्द के महबा गांव में 23 वर्षीय युवक अंकित पुत्र जोगेन्द्र को गला व हाथ काटकर बडी बेरहमी से मारकर खेत में फेंक दिया गया। अंकित पिछले सात दिनों से घर से लापता चल रहा था। आज सुबह अंकित का शव जंगल में कालू के खेत में पडा मिला। युवक के शरीर के तीन हिस्से अलग-अलग मिले। परिजनों ने आरोप लगाया कि 12 जून को लापता की सूचना पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही अंकित की खोजबीन की। नतीजन पुलिस की लापरवाही महंगी पडी और सात दिन बाद उसका शव लावारिस अवस्था में बरामद हुआ।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: युवक को तीन हिस्से में काटकर खेत में फेंका Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top