Latest News

Translate Language

Thursday, 16 June 2016

घरों के ऊपर से गुजऱ रही 11 हजार की लाइन को हटाए जाने की मांग

आदर्श नगर के लोगों ने घरों के ऊपर से होकर गुजऱ रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटवाने के लिए दिया उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र एसडीएम ने मामले की जाँच एसडीओ को सौंपी है। सरधना के मोहल्ला आदर्श नगर के लोगों ने उपजिलाधिकारी कुमार भूपेन्द्र को प्रार्धना पत्र देते हुए बताया की उनके घरों के ऊपर से होते हुए 11 हजार की विद्युत लाइन गुजऱ रही है। जिसके जर्जर तार कई बार टूटकर घरों पर गिर चुके है जिससे कई लोग बाल-बल बचे है। मोहल्ला वासियों ने बिजली की लाइन को घरों के ऊपर से हटवाए जाने की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जाँच विद्युत विभाग के एसडीओ को सौंपी है। शिकायत दर्ज कराने वालों में सुधीर, राजबीर, लाखन, राजपाल, रविन्द्र, ओमपाल, हरबीर, मुकेश, कपिल, सोमन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
  • Google Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

Item Reviewed: घरों के ऊपर से गुजऱ रही 11 हजार की लाइन को हटाए जाने की मांग Description: Rating: 5 Reviewed By: Live MEERUT
Scroll to Top