मेरठ में गुरूवार सुबह दिन निकलते ही शहर के सदर सर्राफा बाजार में अरिहन्त ज्वैलर्स से दुकान में घुसकर चांदी से भरा बैग व लाखों की नगदी लूट ली। पांच हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसते ही अरिहन्त ज्वैलर्स के मालिक अंकुर जैन को हथियारों के बल पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी से व्यापारियों ने घटना का कडा विरोध जताया। बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लूटे गए माल की कीमत करीब बीस लाख बतायी जा रही है।

मेरठ शहर के सदर सर्राफा बाजार में अरिहन्त ज्वैलर्स से लूट के मामले में एसएसपी के निर्देशन पर जांच टीम गठित कर दी गई है। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गई। व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज की काॅपी पुलिस की जांच टीम को सौंप दी है। गौरतलब है कि आज सुबह दुकान खोलते ही 5 हथियारबंद बदमाशों ने सदर के सर्राफा बाजार में अरिहन्त ज्वैलर्स को लूट लिया था।

0 comments:
Post a Comment