जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मेरठ सतेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना वर्ष 2016-17 के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार अपना उद्योग स्थापित करने हेतु अधिकतम प्रोजेक्ट लागत 25 लाख तक ऋण बैंक के माध्यम से प्रदत्त कराया जायेगा। योजना में 5 वर्षों के अन्तर्गत ऋण मासिक किश्तों में वापस करना होगा। कुल प्रोजेक्ट लागत पर सामान्य वर्ग के लाभार्थी को 25 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के लाभार्थी को 35 प्रतिशत सब्सिडी शासन से अनुमन्य होगी।
Translate Language
Saturday, 18 June 2016
- Google Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment